इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली मल्टी-नेशनल कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के इक्विटी स्टॉक्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित करने यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अपने 10 रुपये फेसवैल्यू वाले इक्विटी शेयर को 2-2 रुपये फेसवैल्यू वाले शेयर में डिवाइड करने का फैसला किया है। इसके मुताबिक कंपनी अपने 10 रुपये फेसवैल्यू वाले फुल्ली पेड 1 इक्विटी शेयर को 2 रुपये फेसवैल्यू वाले फुल्ली पेड 5 इक्विटी शेयर में विभाजित करेगी।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कहा कि कहा कि बोर्ड ने Stock Split को मंजूरी दे दी और अगर कंपनी के शेयरहोल्डर भी इसे अपनी मंजूरी दे देते हैं तो Stock Split की प्रक्रिया 2 से 3 महीने में पूरी हो जाएगी। Stock Split के फैसले को लागू करने के लिए कंपनी के शेयरहोल्डर पोस्टल बैलेट के जरिये मददान करेंगे। पोस्टल बैलेट में बहुमत मिलने के बाद ही शेयर का डिविजन किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि शेयर को विभाजिट करने से छोटे रिटेल इंवेस्टर भी कंपनी से जुड़ सकेंगे और स्टॉक मार्केट में कंपनी के इक्विटी शेयर्स की लिक्विडिटी बढ़ेगी।

दो दिनों में 12% उछले कंपनी के शेयर

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर बजट के बाद से अब तक करीब 12% उछल चुके हैं। 1 फरवरी को कंपनी के शेयर 14,134 रुपये के भाव पर खुले थे और आज इसके शेयर 15,790 रुपये के बाव पर बंद हुए हैं। आज कंपनी के स्टॉक्स में 4.02% की तेजी आई। आपको बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 120% बढ़कर 2182 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि इसका नेट प्रॉफिट 134% उछलकर 62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले 1 साल में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर में 300% की उछाल आई है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।