गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (GIL) के चेयरमैन आदि गोदरेज अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। उनकी जगह अब नादिर गोदरेज लेंगे। कंपनी ने 13 अगस्त को यह जानकारी दी। कंपनी ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया है कि नादिर गोदरेज के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का भी पद संभालते रहेंगे।
कंपनी ने बताया है, "आदि गोदरेज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे। वह गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन और गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एमिरेट्स का पद संभालेंगे।"
अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आदि गोदरेज ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान की बात है कि उन्होंने 4 दशक तक कंपनी में काम किया।
उन्होंने कहा, "बोर्ड ने जो सपोर्ट और गाइडेंस दिया है उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हीं। मैं अपने सभी टीम मेंबर्स का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने जोश, कमिटमेंट और कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल करने में मदद की। साथ ही मैं अपने सभी बिजनेस पार्टनर्स, शेयरहोल्डर्स, इनवेस्टर्स और कम्युनिटीज का उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे अच्छे साल आगे आने वाले हैं। मैं नादिर और अपनी टीम को इस रोमांचक सफर के लिए बधाई देता हूं।"