Aarti Industries Q4 Results: मुनाफा डबल, रेवेन्यू में 13% ग्रोथ; डिविडेंड का भी ऐलान

Aarti Industries ने मार्च तिमाही में ₹96 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछली तिमाही से दोगुना है। 13% सालाना रेवेन्यू ग्रोथ, डिविडेंड और ग्रीन एनर्जी की दिशा में प्रगति इसके प्रमुख हाईलाइट्स रहे।

अपडेटेड May 08, 2025 पर 8:06 PM
Story continues below Advertisement
नतीजों की घोषणा से पहले Aarti Industries का शेयर 2.4% की गिरावट के साथ ₹447.80 पर बंद हुआ।

Aarti Industries Q4 Results: स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी Aarti Industries Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछली तिमाही के ₹46 करोड़ की तुलना में दोगुना है। कंपनी के मुताबिक, यह ग्रोथ बेहतर वॉल्यूम, प्राइसिंग स्ट्रैटजी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते हासिल आई है।

आरती इंडस्ट्रीज का तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹2,214 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर 9% और सालाना आधार पर 13% अधिक है। EBITDA में भी 13% की तिमाही ग्रोथ दिखी और यह ₹266 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि प्रोडक्ट कैटेगरी में सुधार और कॉस्ट कंट्रोल ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मुनाफे में मदद की।

डिविडेंड का भी ऐलान


Aarti Industries ने FY25 में 13% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। वहीं, EBITDA ₹1,016 करोड़ रहा, जो कि कंपनी के रिवाइज्ड गाइडेंस के मुताबिक है। कंपनी ने ₹1,372 करोड़ का पूंजीगत व्यय किया। इसमें उत्पादन क्षमता विस्तार, नवाचार को बढ़ावा देना और ऊर्जा दक्षता सुधार जैसी पहल शामिल थे। बोर्ड ने ₹1 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 20%) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

ग्रीन एनर्जी की ओर कदम

Nitro Toluene, NCB और Ethylation-आधारित उत्पादों की मजबूत मांग से तिमाही प्रदर्शन को बल मिला। कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में दो नए पावर परचेज एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं और FY27 तक 75% ग्रीन एनर्जी इस्तेमाल का लक्ष्य तय किया है।

आरती इंडस्ट्रीज की विस्तार योजनाएं

FY26 में Zone IV प्रोजेक्ट का चरणबद्ध रूप से कमीशनिंग शुरू होगा। इससे बहु-उद्देश्यीय निर्माण क्षमताओं में वृद्धि होगी। Aarti Industries को हाल ही में S&P Global Sustainability Yearbook 2025 में शामिल किया गया है। उसे CDP से जलवायु और जल जोखिम प्रकटीकरण में टॉप रेटिंग्स मिली है।

कंपनी के सीईओ सुयोग कोटेचा ने कहा, 'हम FY26 की शुरुआत मजबूत आत्मविश्वास के साथ कर रहे हैं। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद हम मूल्य-आधारित वृद्धि और वैश्विक स्तर पर स्पेशियलिटी केमिकल्स में अग्रणी बनने के अपने लक्ष्य पर केंद्रित हैं।”

शेयर बाजार में हल्की गिरावट

नतीजों की घोषणा से पहले Aarti Industries का शेयर 2.4% की गिरावट के साथ ₹447.80 पर बंद हुआ। आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले 1 महीने में 21.70% का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल यानी 2025 में अब तक शेयरों में 6.46% की तेजी आई है।

यह भी पढ़ें : Zee Entertainment Q4 Results: मुनाफे में 1300% का मोटा इजाफा, ₹2.43 का डिविडेंड घोषित

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।