आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ने 23 अप्रैल को रेगुलेटर्स को जानकारी दी कि विशाखा मुले (Vishakha Mulye) कंपनी की नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगी, क्योंकि वर्तमान CEO अजय श्रीनिवासन (Ajay Srinivasan) अपना पद छोड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि, श्रीविनासन ग्रुप के भीतर कोई और भूमिका निभाएंगे।
कंपनी ने कहा, "मुले 1 जून 2022 को कंपनी में शामिल होंगी और नेतृत्व के सुचारू बदलाव के लिए अजय श्रीनिवासन के साथ एक महीने के ओवरलैप के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (नामित) के रूप में काम करेंगी। ओवरलैप के इस पीरियड के बाद वह आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड के सीईओ के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी।"
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, "विशाखा मुले, योग्यता के आधार पर चार्टर्ड अकाउंटेंट, एक करियर बैंकर हैं और वर्तमान में ICICI बैंक की कार्यकारी निदेशक हैं, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय थोक बैंकिंग, प्रोपराइटर ट्रेडिंग, बाजार और ट्रांजैक्शन बैंकिंग की प्रभारी हैं।"
बयान में कहा गया है कि वह ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड में भी हैं और ICICI बैंक कनाडा के बोर्ड की अध्यक्ष हैं।