बजाज फिनसर्व के इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने की तैयारी में है आलियांज

बजाज फिनसर्व का कहना है कि उसका पार्टनर आलियांज अब लाइफ और जनरल इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'इस सिलसिले में बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कंपनी बोर्ड या इसकी इश्योरेंस सब्सिडियरी इकाइयों की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है'

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:30 PM
आलियांज के साथ ज्वाइंट वेंचर में बजाज की 74 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

बजाज फिनसर्व का कहना है कि उसका पार्टनर आलियांज अब लाइफ और जनरल इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'इस सिलसिले में बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कंपनी बोर्ड या इसकी इश्योरेंस सब्सिडियरी इकाइयों की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है।'

आलियांज के साथ ज्वाइंट वेंचर में बजाज की 74 पर्सेंट हिस्सेदारी है। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने बताया, 'बजाज ग्रुप ने आलियांज एसई के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत लाइफ और जनरल इंश्योरेंस सेगमेंट में दो ठोस बिजनेस खड़ा किया है। ज्वाइंच वेंचर में बजाज फिनसर्व की 74 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 26 पर्सेंट हिस्सेदारी आलियांज एसई के पास है।' नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 22 अक्टूबर को बजाज फिनसर्व का शेयर 2.04 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,722.60 रुपये पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व का कहना था, 'अगर आलियांज इस ज्वाइंट वेंचर से निकलती है, तो वह पॉलिसीहोल्डर्स, बिजनेस पार्टनर्स, एंप्लॉयीज और इंश्योरेंस कंपनियों के अन्य स्टेकहोल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए बजाज ब्रांड को इस बदलाव में पूरी तरह से मदद करेगी।' ग्रॉस रिटन प्रीमियम के हिसाब से बजाज आलियांज देश की तीसरी सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। 31 मार्च 2024 के मुताबिक, कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 1 लाख करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।