Get App

CCI ने Yes bank के म्यूचुअल फंड बिजनेस को बेचने की दी मंजूरी, यह कंपनी खरीद रही म्यूचुअल फंड का कारोबार

कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने Yes Bank की सहयोगी कंपनियों के म्यूचुअल फंड बिजनेस को बेचने को मंजूरी दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 8:27 AM
CCI ने Yes bank के म्यूचुअल फंड बिजनेस को बेचने की दी मंजूरी, यह कंपनी खरीद रही म्यूचुअल फंड का कारोबार

फेयर ट्रेड रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने प्राइवेट सेक्टर लेंडर Yes Bank के म्यूचुअल फंड बिजनेस को जीपीएल फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड (GPL Finance and Investments Ltd) के हाथों बेचने को अपनी मंजूरी दे दी है। GPL Finance ने यस बैंक की सहयोगी कंपनियों Yes Asset Management Ltd और Yes Trustee Limited से उसका म्यूचुअल फंड का 100% कारोबार खरीदेगी।

Yes Bank ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि GPL Finance उसकी दोनों सहयोगी कंपनियों का 100% इक्विटी शेयर खरीदेगी। इससे GPL Finance यस बैंक के म्यूचुअल फंड बिजनेस का सोल स्पॉन्सर बन जाएगी। आपको बता दें कि GPL Finance नॉन-डिपोजिट NBFC है।

अगस्त 2020 में ही Yes Bank और GPL Finance के बीच म्यूचुअल फंड बिजनेस को खरीदने के लिए एक करार हुआ था। Yes Bank ने कहा कि इस खरीद में 99% शेयर White Oak Investment Management Private Limited को मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा मशहूर बिजनेसमैन प्राशंत खेमका को होगा जिनकी White Oak में 99.99% हिस्सेदारी है।

शेयर बाजार में आज Yes Bank के शेयर मामूली तेजी के साथ 13.40 रुपये पर बंद हुए। बैंक के शेयर में आज 0.37% का तेजी आई। सोमवार को इसके शेयर 13.35 रुपये पर बंद हुए थे। आज इसके शेयर 13.40 रुपये पर खुले और दिनभर के कारोबार के बाद इतने पर ही बंद हुए। इससे Yes Bank का m-cap 33,400 करोड़ रुपये हो गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें