बजट में बुलियन और ज्वेलरी सेक्टर के लिए कुछ अहम एलान किए गए हैं। एक तो सरकार ने सोने-चांदी की ड्यूटी में थोड़ी कटौती की है। वहीं SEBI को रेगुलेटर बनाकर गोल्ड एक्सचेंज के लिए भी रास्ता साफ किया है। इसके अलावा इकोनॉमी को तेज रफ्तार देने के लिए जो कदम उठाए हैं उसका असर भी ज्वेलरी बाजार पर दिखेगा।
ज्वेलरी सेक्टर को बूस्टर
सोने-चांदी पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी की गई है। Dore Bars पर 2.5 फीसदी का एग्री सेस लगा दिया गया है। प्लेटिनम पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी की गई है। अब गोल्ड एक्सचेंज का रेगुलेटर SEBI होगा।
सोने में कमजोरी
MCX पर सोना 48,500 रुपए के करीब दिख रहा है। डयूटी में कटौती के कारण दबाव बना है। विदेशी बाजारों में कमजोरी का असर सोने पर दिख रहा है।
हालांकि डॉलर में कमजोरी से सहारा मिल रहा है।
चांदी में मुनाफावसूली
कल की 8 फीसदी की तेजी के बाद दबाव देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर 8 साल के ऊपरी स्तर से दबाव है। Short Squeeze के कारण कल चांदी में तेजी दिखी थी। Reddit से जुड़े निवेशकों ने तेजी की थी। iShares Silver की होल्डिंग रिकॉर्ड स्तर पर है।
क्रूड में तेजी
ब्रेंट के दाम 56 डॉलर के ऊपर निकल गए हैं। US में हीटिंग डिमांड से तेजी बनी है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से सपोर्ट मिल रहा है। सऊदी अरब आज से 1 mbpd की कटौती करेगा। Goldman Sachs का कहना है कि जुलाई तक क्रूड 65 डॉलर तक जा सकता है।
Angel Commodities के अनुज गुप्ता की निवेश सलाह
BUY MCX GOLD APRIL AT 48000, SL 47600, TARGET 48600
BUY MCX SILVER MARCH AT 71500, SL 70700, TARGET 73000
BUY MCX COPPER FEB AT 590, SL 585, TARGET 598
BUY MCX CRUDE OIL FEB AT 3920, SL 3850, TARGET 4020
BUY NCDEX REF SOYA OIL FEB AT 1108, SL 1095, TARGET 1130
BUY MCX COTTON FEB A 21000, SL 19800, TARGET 21400
BUY NCDEX CHANA MARCH AT 4450, SL 4390, TARGET - 4550
Motilal Oswal के किशोर नार्ने की निवेश सलाह
MCX GOLD APRIL BUY AT 48300 SL 48150 TGT 48600
MCX COPPER FEB SELL AT 595 SL 597 TGT 591
MCX ZINC FEB SELL AT 205.50 SL 207 TGT 203
MCX NAT GAS FEB BUY AT 207 SL 204 TGT 212
MCX CRUDE OIL FEB BUY AT 3925 SL 3880 TGT 4000
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
