Adani Enterprises Q1 Results: जून तिमाही में 116% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 12.5% का उछाल

Adani Enterprises June quarter Results: अप्रैल-जून 2024 के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू 12.48 फीसदी बढ़कर 25,472.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22,644.47 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.77 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 3:40 PM
Adani Enterprises ने आज 1 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Adani Enterprises Q1: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने आज 1 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 115.82 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,454.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 673.93 करोड़ रुपये रहा था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.80 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 3,226 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Adani Enterprises का रेवेन्यू 12.48 फीसदी बढ़ा

अप्रैल-जून 2024 के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू 12.48 फीसदी बढ़कर 25,472.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22,644.47 करोड़ रुपये था। गौतम अदाणी ग्रुप की इस कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बढ़कर 12.18 फीसदी हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9.92 फीसदी था। पहली तिमाही में 'न्यू एनर्जी इकोसिस्टम' से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 4457 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 1918 करोड़ रुपये से दोगुना से भी अधिक है।


ANIL इकोसिस्टम, एयरपोर्ट और रोड्स सहित उभरते कोर इंफ्रा बिजनेस का ओवरऑल EBIDTA में योगदान अब Q1 FY25 में 62 फीसदी हो गया है, जबकि Q1 FY24 में यह 45% था। ANIL इकोसिस्टम सोलर मैन्युफैक्चरिंग और विंड टर्बाइन बिजनेस ने सालाना आधार पर 3.6 गुना की ग्रोथ के साथ 1642 करोड़ रुपये का सबसे अधिक EBIDTA दर्ज किया और अब अपने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के दम पर कुल EBIDTA में 38 परसेंट का योगदान देता है।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) भारत के लीडिंग बिजनेस इनक्यूबेटर और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट में एक ग्लोबल मॉडल के रूप में अपनी स्थिति का और विस्तार कर रहा है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।