Ashok Leyland Q2 Results: सितंबर तिमाही में घाटा घटकर 83 करोड़ रुपये पर पहुंचा, आय में दिखी बढ़त

कंपनी के रेवेन्यू पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 57.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 12:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland ने 30 सितंबर 2021 को समाप्त अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए है। जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर घटकर 83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 146.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में दूसरी तिमाही में कंपनी को 60 करोड़ रुपये घाटा होने का अनुमान लगाया गया था।

वहीं कंपनी के रेवेन्यू पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 57.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 4,457.9 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में 2,836.6 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के आय के 4,429 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया था।


दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 67.7 फीसदी बढ़कर 134.8 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी वित्त वर्ष की तिमाही में 80.4 करोड़ रुपये पर रही थी। CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के एबिटडा के 174 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया था।

दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA Margin पिछले साल के इसी वित्त वर्ष के 2.8 फीसदी से बढ़कर 3 फीसदी पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में कंपनी के EBITDA Margin के 3.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया था।

बताते चलें कि  Ashok Leyland भारतीय ऑटोमोबाइल उत्पादक कंपनी है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है । यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी है एवं बसों के निर्माण में दुनिया की चौथी एवं ट्रकों के निर्माण में दुनिया की शीर्ष 16 कंपनियों में से एक है ।

आज के कारोबार में Ashok Leyland का शेयर NSE पर 0.70 रुपये (-0.48%) की गिरावट के साथ 145.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं BSE पर आज यह शेयर 0.80 रुपये यानी (-0.55%) टूटकर 145.60 के स्तर पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।