Britannia Industries Q1 Results: अनुमान से कम रहा मुनाफा, रेवेन्यू में 6% की बढ़ोतरी

जून 2024 तिमाही में बेकरी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना 11.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 506.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 455.5 करोड़ रुपये था। सीएनबीसी टीवी18 (CNBC-TV18) ने संबंधित तिमाही में प्रॉफिट 535 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 9:47 PM
जून 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 17.7 पर्सेंट रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 17.2 पर्सेंट था।

Britannia Industries Q1 Results: जून 2024 तिमाही में बेकरी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना 11.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 506.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 455.5 करोड़ रुपये था। सीएनबीसी टीवी18 (CNBC-TV18) ने संबंधित तिमाही में प्रॉफिट 535 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 6 पर्सेंट बढ़कर 4,250.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,010.7 करोड़ रुपये रहा था। सीएनबीसी टीवी18 के पोल में कंपनी का रेवेन्यू 4,190 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का इबिट्डा 9.4 पर्सेंट बढ़कर 753.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 688.9 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) 775 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था।

जून 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 17.7 पर्सेंट रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 17.2 पर्सेंट था। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में कंपनी का मार्जिन 18.5 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया गया था। 30 जून 2024 को ब्रिटानिया की कंसॉलिडेटेड सेल्स पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,130 करोड़ रुपये रही।


कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी ने बताया, 'हम एक चुनौतीपूर्ण वित्त वर्ष से बाहर निकले हैं, जिस दौरान खपत में सुस्ती देखने को मली। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में खपत काफी सुस्त रही। पिछली तिमाही में हमारी परफॉर्मेंस बाजार में बदलते माहौल के मुताबिक ही रही। संबंधित तिमाही में 4 पर्सेंट की रेवेन्यू ग्रोथ रही और वॉल्यूम ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रही।' बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2 अगस्त को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 0.39 पर्सेंट ऊपर 5,751 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।