Canara Bank Q1 Results: जून तिमाही में 10.5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, लेकिन अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

Canara Bank के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। CNBC-TV18 पोल में ₹4030.7 करोड़ के नेट प्रॉफिट का अनुमान लगाया गया था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹9,166 करोड़ रही, जो ₹9561.5 करोड़ के अनुमान से कम है। NII पिछले साल की समान तिमाही में ₹8666 करोड़ से 6% बढ़ा है

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 3:15 PM
केनरा बैंक ने आज 25 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

केनरा बैंक ने आज 25 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 10.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 3905 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 3534.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस बीच बैंक के शेयरों में आज 0.31 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 112.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 1.01 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

Canara Bank के नतीजे अनुमान से कमजोर

केनरा बैंक के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। CNBC-TV18 पोल में ₹4030.7 करोड़ के नेट प्रॉफिट का अनुमान लगाया गया था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹9,166 करोड़ रही, जो ₹9561.5 करोड़ के अनुमान से कम है। NII पिछले साल की समान तिमाही में ₹8666 करोड़ से 6% बढ़ा है।


ग्रॉस NPA रेश्यो पिछली तिमाही के 4.23 फीसदी और एक साल पहले के 5.15 फीसदी से बढ़कर 4.14 फीसदी हो गया। ग्रॉस एनपीए 30 जून तक ₹40,356.38 करोड़ रहा, जो 31 मार्च को ₹40,604.57 करोड़ और एक साल पहले ₹45,727.37 करोड़ था।

नेट एनपीए रेश्यो मार्च तिमाही में 1.27% से घटकर 1.24% और Q1FY24 में 1.57% हो गया। नेट एनपीए कुल ₹11,701.77 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹11,822.83 करोड़ और एक साल पहले ₹13,461.43 करोड़ था।

डोमेस्टिक डिपॉजिट 11.47% बढ़ा

ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹7606 करोड़ की तुलना में ₹7616 करोड़ पर स्टेबल रहा। तिमाही के लिए प्रोविजन सालाना 16% घटकर ₹2,282 करोड़ रह गए, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग एसेट के लिए प्रोविजन 10 फीसदी कम हुआ। टोटल डोमेस्टिक डिपॉजिट सालाना आधार पर 11.47% बढ़कर ₹12.31 लाख करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹11.05 लाख करोड़ था। इसमें CASA डिपॉजिट 4.66 फीसदी बढ़कर ₹3.81 लाख करोड़ हो गया, जबकि सेविंग अकाउंट 3.62 फीसदी बढ़कर ₹3.32 लाख करोड़ हो गए। डोमेस्टिक ग्रॉस एडवांस सालाना 9.17% बढ़कर ₹9.21 लाख करोड़ हो गया, जबकि RAM क्रेडिट 12.26% बढ़कर ₹5.52 लाख करोड़ हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।