Gujarat Gas Q1 results: जून तिमाही के नेट प्रॉफिट में 53% का उछाल, रेवेन्यू में 18% का इजाफा

Gujarat Gas june quarter results: भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में इसका रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर 4,615 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,924 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
Gujarat Gas Q1: गुजरात गैस ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Gujarat Gas Q1: गुजरात गैस ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 330 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 215 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.58 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 645.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Gujarat Gas का रेवेन्यू 18% बढ़ा

भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में इसका रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर 4,615 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,924 करोड़ रुपये था।


गुजरात गैस ने कहा कि पहली तिमाही के आंकड़ों में उछाल मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की वजह से आया है। अच्छी तिमाही संख्या के मुख्य कारणों को बताते हुए कंपनी ने कहा कि स्पॉट गैस कीमतों में कटौती और वॉल्यूम में बढ़ोतरी की वजह से पिछले साल की तुलना में Q1FY25 में मुनाफे में बढ़ोतरी हुई।

तिमाही आधार पर Gujarat Gas के आंकड़े कमजोर

कंपनी ने सालाना आधार पर ग्रोथ किया है, लेकिन तिमाही आधार पर आंकड़े निराशाजनक रहे। गुजरात गैस का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 19.5 फीसदी घटकर 329.8 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 409 करोड़ रुपये था।

भविष्य की संभावनाओं पर गुजरात गैस ने कहा कि सीएनजी कैटेगरी में मजबूत मोमेंटम देखी जा रही है, क्योंकि कंज्यूमर्स को अनुकूल सरकारी नीतियों से लाभ मिल रहा है, जिसने वॉल्यूम ग्रोथ के मामले में सपोर्ट किया है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान गुजरात गैस ने करीब 37400 नए घरेलू ग्राहक जोड़े। नए इंडस्ट्रियल कस्टमर्स के जुड़ने से करीब 2,00,000 scmd की वॉल्यूम जुड़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।