NHPC Q1 Results: जून तिमाही में महज 1% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 2% की गिरावट

NHPC Q1 June quarter Results: जून तिमाही के दौरान NHPC के रेवेन्यू में गिरावट आई है। यह 2.3 फीसदी घटकर ₹2694.2 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2757.3 करोड़ था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.71 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 100.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
NHPC Q1: पब्लिक सेक्टर की हाइड्रोपावर कंपनी NHPC लिमिटेड ने आज 7 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

NHPC Q1: पब्लिक सेक्टर की हाइड्रोपावर कंपनी NHPC लिमिटेड ने आज 7 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.2 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 1,108.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उनने ₹1095 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.71 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 100.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

NHPC के रेवेन्यू में गिरावट

जून तिमाही के दौरान NHPC के रेवेन्यू में गिरावट आई है। यह 2.3 फीसदी घटकर ₹2694.2 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2757.3 करोड़ था। ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में EBITDA 2.8 फीसदी घटकर ₹1,462.6 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,504.6 करोड़ था। जून तिमाही में EBITDA मार्जिन 54.3 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 54.6 फीसदी था।


कैसा रहा है NHPC के शेयरों का प्रदर्शन

NHPC के शेयरों का 52-वीक हाई 118.45 रुपये और 52-वीक लो 48.48 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में स्टॉक 2 फीसदी गिरा है। हालांकि, इस साल अब तक इसने 51 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों का पैसा डबल हो गया है। पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 392 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।