Tata Power Q1 Results: जून तिमाही में 4% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 14% का उछाल

Tata Power june quarter Results: जून तिमाही में टाटा पावर का रेवेन्यू 13.6 फीसदी बढ़कर 17,293.62 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,213.29 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.48 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 436.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Tata Power Q1: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,188.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। टाटा पावर ने पिछले साल की समान अवधि में 1140.97 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 13 फीसदी की वृद्धि हुई। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 1045.59 करोड़ रुपये था। इस बीच, कंपनी के शेयरों में आज 0.48 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 436.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है।

Tata Power का रेवेन्यू 13.6 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में टाटा पावर का रेवेन्यू 13.6 फीसदी बढ़कर 17,293.62 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,213.29 करोड़ रुपये था। पांच ब्रोकरेज फर्मों के औसत अनुमान के अनुसार टाटा पावर का रेवेन्यू Q1FY25 में 14.7 फीसदी बढ़कर 17,457 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी। दूसरी ओर, Q1FY24 में 927.34 करोड़ रुपये के मुकाबले नेट प्रॉफिट 1004 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।


जून तिमाही में टाटा पावर का EBITDA Q1FY24 में 3,005 करोड़ रुपये से 11 फीसदी बढ़कर 3,350 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही तक इसकी क्लीन और ग्रीन स्थापित क्षमता 6.1 गीगावाट है, जो कुल क्षमता का 41 फीसदी है और 5.3 गीगावाट का निर्माण कार्य चल रहा है। यूटिलिटी-स्केल EPC और सोलर रूफटॉप के लिए कंबाइंड ऑर्डर पाइपलाइन, जिसमें ग्रुप कैप्टिव भी शामिल है, लगभग 15500 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।