Titan Q1 Results : अनुमान से कम रहा कंपनी का मुनाफा, नेट प्रॉफिट में 1% की गिरावट

जून 2024 को खत्म तिमाही में टाइटन का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 770 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी के 777 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से तकरीबन 1% कम है। इस दौरान कंपनी इनकम साल दर साल आधार पर 11,145 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,053 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इस बारे में अनुमान 12,250 करोड़ रुपय का था। कंपनी की इनकम में यह 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 8:42 PM
शेयर बाजार में 2 अगस्त को टाइटन का शेयर 0.53 पर्सेंट की गिरावट के साथ 3,450 रुपये पर बंद हुआ।

Titan Q1 Results : जून 2024 को खत्म तिमाही में टाइटन का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 770 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी के 777 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से तकरीबन 1% कम है। इस दौरान कंपनी इनकम साल दर साल आधार पर 11,145 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,053 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इस बारे में अनुमान 12,250 करोड़ रुपय का था। कंपनी की इनकम में यह 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही।

टाटा ग्रुप की कंपनी ने बताया कि जून 2024 तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 1,211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1,103 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 9.9 पर्सेंट से बढ़कर 10.1 पर्सेंट पर पहुंच गया।

ज्वेलरी सेगमेंट

संबंधित तिमाही में ज्वेलरी सेगमेंट की कुल स्टैंडअलोन इनकम सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 9,879 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही 9,070 में करोड़ रुपये रही। भारत में तनिष्क (Tanishq) में 11 नए स्टोर जोड़े गए, जबकि Mia के 19 स्टोर और Zoya के 3 स्टोर जोड़े गए। Zoya ने अपना पहला चेन्नई और पुणे में अपने स्टोर की शुरुआत की है।


शेयर की परफॉर्मेंस

शेयर बाजार में 2 अगस्त को कंपनी का शेयर 0.53 पर्सेंट की गिरावट के साथ 3,450 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 15.88 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 3,886.95 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।