GMR ग्रुप में 6,300 करोड़ रुपये निवेश करेगी अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी

GMR ग्रुप ने 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA) की सब्सिडियरी से समझौता किया है। इस फंड का इस्तेमाल GMR ग्रुप की कंपनी GMR एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (GEPL) का कर्ज चुकाने में किया जाएगा। GEPL एयररपोर्ट ऑपरेशन से जुड़ी कंपनी GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL) की प्रमोटर इकाई है। यह ग्रुप भारत में तीन हवाई अड्डों- दिल्ली, हैदराबाद और गोवा के अलावा फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो एयरपोर्ट्स का संचालन करता है

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 6:17 PM
GMR ग्रुप ट्रांजैक्शन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल GEPLके सभी बाहरी कर्जों की रीफाइनेंसिंग के लिए करेगा।

GMR ग्रुप ने 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA) की सब्सिडियरी से समझौता किया है। इस फंड का इस्तेमाल GMR ग्रुप की कंपनी GMR एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (GEPL) का कर्ज चुकाने में किया जाएगा। GEPL एयररपोर्ट ऑपरेशन से जुड़ी कंपनी GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GAL) की प्रमोटर इकाई है। यह ग्रुप भारत में तीन हवाई अड्डों- दिल्ली, हैदराबाद और गोवा के अलावा फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो एयरपोर्ट्स का संचालन करता है।

GMR ग्रुप ने एक बयान में कहा कि उसने GEPL के रीस्ट्रक्चर्ड लोन साधनों में 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ADIA के पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी के साथ समझौता किया है। यह लेनदेन कुछ शर्तों और रेगुलेटरी सिफारिशों के कंप्लायंस के अधीन है। बयान के मुताबिक, GMR ग्रुप लेनदेन से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल GEPLके सभी बाहरी कर्जों की रीफाइनेंसिंग के लिए करेगा। साथ ही GALमें GMR प्रमोटर ग्रुप समूह की शेयरधारिता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

GMR ग्रुप के कॉरपोरेट चेयरमैन किरण ग्रांधी ने कहा कि ADIA के जरिये यह निवेश GEPL में सभी बाहरी कर्जों की री-फाइनेसिंग की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे GAL को निरंतर आगे बढ़ाने की हमारी क्षमता मजबूत होगी। ADIA में इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर खादिम अलरमीजी ने बताया कि भारत के एविएशन सेक्टर में ग्रोथ की जबरदस्त संभावनाएं हैं।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 23 अक्टूबर को GMR एयरपोर्ट्स (GMR Airports) का शेयर 2.29 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 82.23 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।