विराट कोहली से जुड़ी कंपनी में बड़ा स्टेक खरीदेगी बासमती एक्सपोर्टर GRM Overseas

प्रीमियम बासमती चावल के एक्सपोर्ट और पैकेज्ड फूड सेक्टर से जुड़ी कंपनी जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) अब डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर कॉफी ब्रांड रेज कॉफी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। इस कॉफी ब्रांड में क्रिकेटर विराट कोहली ने भी निवेश किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि जीआरएम ओवरसीज, रेज कॉफी में 44 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह डील फिलहाल निर्णायक दौर में है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 10:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेज कॉफी में क्रिकेटर विराट कोहली की तकरीबन 2.5 पर्सेंट हिस्सेदारी है और वह कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

प्रीमियम बासमती चावल के एक्सपोर्ट और पैकेज्ड फूड सेक्टर से जुड़ी कंपनी जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) अब डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर कॉफी ब्रांड रेज कॉफी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। इस कॉफी ब्रांड में क्रिकेटर विराट कोहली ने भी निवेश किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि जीआरएम ओवरसीज, रेज कॉफी में 44 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद सकती है।

यह डील फिलहाल निर्णायक दौर में है। सूत्रों ने बताया कि 44 पर्सेंट स्टेक का अधिग्रहण नए शेयर जारी कर और प्रमोटर की हिस्सेदारी बिक्री के जरिये किया जाएगा। रेज कॉफी (Rage Coffee) में सिक्स्थ सेंस वेंचर्स और भारत सेठी की क्रमशः 40% और 30% हिस्सेदारी है। जीआरएम इनवेस्टर्स इन शुरुआती निवेशकों के स्टेक का एक हिस्सा भी खरीदने पर विचार कर सकता है।

रेज कॉफी में क्रिकेटर विराट कोहली की तकरीबन 2.5 पर्सेंट हिस्सेदारी है और वह कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा, एक्टर और टेलीविजन होस्ट रणविजय सिंघा का कंपनी में करीब 1.5 पर्सेंट स्टेक है। रिफ्लेक्स कैपिटल (Reflex Capital) इसमें एक और प्रमुख इनवेस्टर है, जिसकी रेज कॉफी में 8 पर्सेंट हिस्सेदारी है।


वित्त वर्ष 2024 में रेज कॉफी की नेट सेल्स 25 करोड़ रुपये थी, लेकिन इबिट्डा और नेट स्तर पर कंपनी मुनाफे में नहीं थी। जीआरएम ओवरसीज भारत के टॉप 5 प्रीमियम बासमती एक्सपोर्टर्स में शामिल है और इसका सेल्स और डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर ब्रिटेन, अमेरिका और मिडिल ईस्ट में है। कंपनी ने 10X ब्रांड के साथ हाल में भारतीय एफएमसीजी सेक्टर में एंट्री की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।