वेदांता ग्रुप की फर्म हिंदुस्तान जिंक ने 2 अक्टूबर को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 'माइंड मेटल' का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 2 पर्सेंट बढ़कर 2,56,000 टन रहा। हिंदुस्तान जिंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में यह प्रोडक्शन 2,52,000 टन रहा था। दूसरी तिमाही में रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन बढ़कर 2,62,000 टन हो गया, जबकि एक साल पहले इस अवधि में यह आंकड़ा 2,41,000 टन था।
वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में रिफाइंड जिंक का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 7 पर्सेंट बढ़कर 1,98,000 टन रहा। इस दौरान रिफाइंड लेड का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 12 पर्सेंट बढ़कर 63,000 टन हो गया। इसके अलावा, बिक्री के योग्य सिल्वर का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 2 पर्सेंट बढ़कर 5.9 मिलियन आउंसेज रहा।
वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में विंड पावर जेनरेशन सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की गिरावट के साथ 129 MU था। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी सिल्वर उत्पादक कंपनी है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के बोर्ड ने 20 अगस्त को 19 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड यानी लाभांश को मंजूरी दी थी। इससे पहले कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश का ऐलान किया था।
हिंदुस्तान जिंक के स्पेशल डिविडेंड का 30% (करीब 2,400 करोड़ रुपए) हिस्सा नॉन-टैक्स रेवेन्यू के रूप में सरकार को मिला। हिंदुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी 29.5% है।