होम लोन की सर्विस लॉन्च कर सकती है Jio Finance, प्रॉपर्टी और सिक्योरिटीज के आधार पर भी कर्ज देगी कंपनी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की NBFC इकाई जियो फाइनेंस लिमिटेड (Jio Finance Ltd) ने बताया कि वह जल्द ही होम लोन की सुविधा लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी प्रॉपर्टी और सिक्योरिटीज आदि के आधार पर लोन देगी। कंपनी के BLACKROCK के साथ आ रहे ज्वाइंट वेंचर को जल्द रेगुलेटर की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। कंपनी ने बताया कि जियो फाइनेंस ऐप 10 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार चुका है

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के BLACKROCK के साथ आ रहे ज्वाइंट वेंचर को जल्द रेगुलेटर की तरफ से मंजूरी मिल सकती है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की NBFC इकाई जियो फाइनेंस लिमिटेड (Jio Finance Ltd) ने बताया कि वह जल्द ही होम लोन की सुविधा लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी प्रॉपर्टी और सिक्योरिटीज आदि के आधार पर लोन देगी। कंपनी के BLACKROCK के साथ आ रहे ज्वाइंट वेंचर को जल्द रेगुलेटर की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। कंपनी ने बताया कि जियो फाइनेंस ऐप 10 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार चुका है।

BLACKROCK ज्वाइंट वेंचर के लिए खास लीडरशिप की पहचान कर ली गई है। ज्वाइंट वेंचर से ज्यादा इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स सामने आएंगे। जियो पेमेंट (Jio Payment) मर्चेंट टाई-अप पर काम कर रही है। रिलायंस के एजीएम में 29 अगस्त को मुकेश अंबानी ने बताया था कि बीते साल, रिलायंस ने फाइनेंशियल सर्विसेज के बिजनेस को एक अलग लिस्टेड कंपनी के रूप में शुरू किया था, जिसने निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण वैल्यू को अनलॉक करने में मदद की। उन्होंने आगे कहा कि आज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैपिटल लगभग 2.2 लाख करोड़ ($26.4 अरब) है। उनके मुताबिक, JFS समाज, राष्ट्र और इस प्रक्रिया में शेयरधारकों के लिए भी बेहतर काम करना जारी रखेगी।

रिलायंस की एजीएम से पहले खबर आई थी कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो पेमेंट्स के 6.8 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे थे। इस कदम के बाद उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 82.17% हो गई है। जियो फाइनेंशियल ने 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर इन शेयरों की खरीददारी की थी, जिससे कुल 68 करोड़ रुपये का कैश इनवेस्टमेंट हुआ है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के स्टॉक रिटर्न पर नजर डालें तो जनवरी से लेकर अगस्त तक निवेशकों को 38.96 पर्सेंट का रिटर्न मिला है। पिछले 1 साल के दौरान निवेशकों को 39.98 पर्सेंट का रिटर्न मिला है।


डिस्क्लोजर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इ़ंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।