Get App

टॉप 10 कंपनियों के m-cap में 5.13 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, बैंकों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

HDFC बैंक का m-cap 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2021 पर 11:28 AM
टॉप 10 कंपनियों के m-cap में 5.13 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, बैंकों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

पॉजिटिव सेंटिमेंट के बीच पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में 5,13,532.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान बैंकिंग स्टॉक में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 4,445.86 अंक यानी 9.60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स 51,000 अंक के स्तर को भी पार कर गया।

HDFC बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ। HDFC बैंक का m-cap 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) का m-cap 99,063.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,781.86 करोड़ रुपये हो गया।  शुक्रवार को SBI के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। बैंक की asset quality में सुधार से शेयर 11 फीसदी चढ़ गए।

HDFC के m-cap में 61,836.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,877.33 करोड़ रुपये पहुंच गया। ICICI बैंक m-cap में 53,606.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,24,379.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का m-cap 53,395.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,92,741.04 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) का m-cap 51,254.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,708.39 करोड़ रुपये हो गया।

बजाज फाइनेंस के m-cap में 48,375.71 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,33,758.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) का m-cap 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इंफोसिस (Infosys) का m-cap 13,907.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,41,947.58 करोड़ रुपये हो गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited - HUL) का m-cap 1,632.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,33,431.50 करोड़ रुपये हो गया। 

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) टॉप पर रही। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS), HDFC बैंक, इंफोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), HDFC, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Limited) का स्थान रहा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें