मैनकाइंड फार्मा के बोर्ड ने NCD-CP के जरिये 10,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की मंजूरी दी

मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स और कमर्शियल पेपर्स के जरिये 10,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी के बोर्ड ने 20 सितंबर को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मैनकाइंड फार्मा ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ' बोर्ड ने फंड जुटाने वाली कमेटी का गठन किया है और उसे नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) और कमर्शियल पेपर्स (CP) की शर्तों को फाइनल करने के लिए अधिकृत किया है

अपडेटेड Sep 20, 2024 पर 7:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल ब्रोकरेज इन्वेस्टेक ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी के शेयर पर अपनी कवरेज शुरू की है।

मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स और कमर्शियल पेपर्स के जरिये 10,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी के बोर्ड ने 20 सितंबर को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मैनकाइंड फार्मा ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ' बोर्ड ने फंड जुटाने वाली कमेटी का गठन किया है और उसे नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) और कमर्शियल पेपर्स (CP) की शर्तों को फाइनल करने के लिए अधिकृत किया है। इस बारे में कोई और जानकारी सही समय पर एक्सचेंज को उपलब्ध कराई जाएगी।'

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 20 सितंबर को मैनकाइंड फार्मा का शेयर 5 पर्सेंट की बढ़त के साथ 2,546 रुपये पर बंद हुआ। मैनकाइंड फार्मा मैनफोर्स कंडोम और प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी किट बनाती है। जून 2024 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 12 पर्सेंट बढ़कर 2,893 करोड़ रुपये हो गया, जबकि खर्च में भी15.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली।

खबर है कि ग्लोबल ब्रोकरेज इन्वेस्टेक ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी के शेयर पर अपनी कवरेज शुरू की है इस कवरेज के तहत ब्रोकरेज फर्म ने मैनकाइंड के शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने मैनकाइंड फार्मा के शेयर के लिए 3300 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो शेयर के क्लोजिंग प्राइस से तकरीबन 35 पर्सेंट तेजी की संभावना को दिखा रहा है।


इन्वेस्टेक मैनकाइंड फार्मा की अधिग्रहण की क्षमता और ब्रांड इक्विटी को लेकर उत्साहित है। उसका मानना है कि मैनकाइंड फार्मा ने हाल में ही बीएसवी कंपनी का अधिग्रहण किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।