Get App

Reliance Jio के इस प्लान में मिल रहा है 200 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 3 अतिरिक्त सिम, फटाफट उठाएं फायदा

जियो के 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 100 GB डेटा ऑफर किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 10:18 AM
Reliance Jio के इस प्लान में मिल रहा है 200 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 3 अतिरिक्त सिम, फटाफट उठाएं फायदा

Reliance Jio: टेलीकॉम सेक्टर के बढ़ते कॉम्पटिशन के इस दौर में कई कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर ऑफर मुहैया करा रही हैं। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने यूजर्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी ने हर सेगमेंट में अपने ग्राहकों के लिए बेहतर प्लान पेश किए हैं। इनमें कई ऐसे प्लान हैं जिसमें ग्राहकों को डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जा रही है। कंपनी के पास फैमिली प्लान भी मौजूद हैं। जिसमें डेटा साथ अतिरिक्त सिम भी दी जा रही है।

जानिए कुछ बेहतर प्लान 

399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

जियो के 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 75 GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 200 GB डेटा रोलओवर की सुविधा है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस और SMS सुविधा भी मिलती है। जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन भी इस प्लान में ग्राहकों को फ्री मिलता है।

599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इसमें 100 GB डेटा ऑफर किया जाता है। तय डेटा खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से डेटा खर्च करना होता है। जबकि डेटा रोलओवर की सुविधा 200 GB है। इसके अलावा फैमिली प्लान के तहत 1 अतिरिक्त सिम कार्ड भी इस प्लान में मिलती है। प्लान के तहत 100 SMS फ्री और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।

799 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

जियो ने 799 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में 150 GB डेटा मिलता है। डेटा रोलओवर की सुविधा 200 GB है। फैमिली प्लान के तहत इस प्लान में आप 2 अतिरिक्त सिम कार्ड भी ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल और SMS का ऑफर भी मिलता है।

999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

जियो ने 999 रुपये का भी एक पोस्टपोड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। इसमें 200 GB कुल डेटा ऑफर किया जाता है। डेटा रोलओवर की सुविधा 500 GB है। यह एक फैमिली प्लान है। इस प्लान की खासियत ये है कि इसमें आप 3 अतिरिक्त 3 सिम भी ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल और SMS सुविधा भी मौजूद है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें