Get App

टेस्ला कर्नाटक में लगाएगी अपनी फैक्ट्री, सीएम येदियुरप्पा ने किया ऐलान

पिछले महीने टेस्ला ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी Tesla India Motors and Energy Private Limited के नाम से बेंगलुरु में रजिस्ट्रेशन कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 9:22 AM
टेस्ला कर्नाटक में लगाएगी अपनी फैक्ट्री, सीएम येदियुरप्पा ने किया ऐलान

दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Telsla) का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कर्नाटक में बनेगा। राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला राज्य में इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। सीएम द्वारा केंद्रीय बजट से राज्य को मिलने वाले लाभों का जिक्र करते हुए एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। 

राज्य के सीएम येदियुरप्पा के बयान के मुताबिक अमेरिकी फर्म टेस्ला कर्नाटक में एक इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी। उन्होने आगे कहा कि राज्य के तुमकुर जिले में एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 7725 करोड़ रुपये आएगी और इससे 2.8 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

पिछले महीने, टेस्ला ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Tesla India Motors and Energy Private Limited) के नाम से बेंगलुरु में कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है। येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा था कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (Research and development - R&D) सेंटर खोलेगी। टेस्ला के फाउंडर और CEO एलॉन मस्क ने पिछले साल ट्विटर पर कहा था कि कंपनी की योजना 2021 तक निश्चित रूप से भारत में एंट्री करने की है। टेस्ला इंडिया ने वैभव तनेजा (Vaibhav Taneja), वेंकटरंगम श्रीराम (Venkatrangam sreeram) और डेविड जॉन फेंस्टीन (David Jon Feinstein) को डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।  तनेजा टेस्ला में CFO हैं, जबकि फेंस्टीन टेस्ला में ग्लोबल सीनियर डायरेक्टर, ट्रेड मार्केट एक्सेस हैं।

टेस्ला के भारत में आने की खबर सबसे पहले यूनियन रोड एंड ट्रांसपोर्ट एड हाइवे मिनिस्टर (Union Minister for Road Transport and Highways) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दी थी। दिसंबर में गडकरी ने कहा था कि कहा था कि टेस्ला अगले साल की शुरुआत में भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा था कि भारत में अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बनने की क्षमता है। टेस्ला की भारत में ऐसे समय में एंट्री हो रही है, जब केंद्र और राज्य सरकारें वायु प्रदूषण को कम करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें