Utsav Baijal: उत्सव बैजल ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट से दिया इस्तीफा, बेन कैपिटल ज्वाइन कर सकते हैं

Bain Capital LLC से बैजल का पुराना रिश्ता है। उन्होंने अपने इनवेस्टिंग करियर की शुरुआत बेन कैपिटल से की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वे बेन कैपिटल में 3 साल से थोड़ा कम समय रहे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर मैनेजमेंट कंसल्टेंट McKinsey & Co से की थी

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैजल JSW Cement, Hero FinCorp, IGT Solutions, Clix Capital और Dish TV के बोर्ड में डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

उत्सव बैजल ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के पार्टनर और इंडिया हेड के पद से इस्तीफ दे दिया है। वह इस कंपनी में 17 साल से थे। उनके बेन कैपिटल इंडिया ज्वाइन करने की संभावना है। वे इस कंपनी में लीडरशिप रोल में होंगे। इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को इस बारे में बताया है। एक सूत्र ने कहा कि हाल में बैजल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके बेन कैपिटल ज्वाइन करने की उम्मीद है और वह स्पेशल सिचुएशंस और क्रेडिट स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करेंगे।

बैजल का बेन कैपिटल से पुराना रिश्ता

Bain Capital LLC से बैजल का पुराना रिश्ता है। उन्होंने अपने इनवेस्टिंग करियर की शुरुआत बेन कैपिटल से की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वे बेन कैपिटल में 3 साल से थोड़ा कम समय रहे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर मैनेजमेंट कंसल्टेंट McKinsey & Co से की थी। वे इस कंपनी के दिल्ली और हांगकांग ऑफिसेज में थे। वह इंडिया में इस कंपनी के कॉर्पोरेट फाइनेंस प्रैक्टिस शुरू करने वाले फाउंडिंग मेंबर्स में से एक थे। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट वेबसाइट से यह जानकारी मिली है।


बेन कैपिटल की नजरें एशिया मे मौजूद मौकों पर

तीन अन्य लोगों ने भी बैजल के नई कंपनी ज्वाइन करने के प्लान की पुष्टि की है। इनमें से एक सूत्र ने कहा कि बेन कैपिटल एशिया में उपलब्ध संभावनाओं को लेकर काफी गंभीर है। वह इस इलाके को फोकस एरिया के रूप में देखती है। एक दूसरे सूत्र ने कहा, "उनके पास स्पेशल सिचुएशंस के लिए एशिया फंड है, जो रियल एस्टेट्स को भी कवर करता है और वे क्रेडिट बिजनेस भी बना रहे हैं।" यह संयोग है कि Bain Capital के को-मैनेजिंग पार्टनर डेविड ग्रॉस एशिया के लिए भी मैनेजिंग पार्टनर हैं।

इन कंपनियों में डायरेक्टर रह चुके हैं

इस बारे में ग्लोबल अपोलो मैनेजमेंट को भेजे गए सवाल के जवाब नहीं मिला। बैजल JSW Cement, Hero FinCorp, IGT Solutions, Clix Capital और Dish TV के बोर्ड में डायरेक्टर भी रह चुके हैं। कॉलेज की पढ़ाई सेंट स्टीफंस कॉलेज से करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद के IIM से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। वह Aspen Fellow भी रह चुके हैं। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट में उनके रहने के दौरान कंपनी ने IPO पेश करने वाली JSW Cement पर दांव लगाया था।

यह भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला की कमाल की सेल्फी, सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है ये तस्वीर

बैजल ने इन कंपनियों पर लगाए थे दांव

बैजल ने HeroFin Corp, InterGlobe Technologies, Monnet Ispat सहित कई कंपनियों पर दावं लगाए थे। मनीकंट्रोल ने 2 अप्रैल को खबर दी थी कि अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने अपने पोर्टफोलियो फर्म Tenneco की इंडियन इकाई की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए 4 इनवेस्टमेंट बैंकों को एडवाइजर्स नियुक्त किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।