Get App

VI Q3 Results: वोडाफोन आईडिया को दिसंबर तिमाही में 4532 करोड़ रुपये का Net Loss, घाटे में इस वजह से आई गिरावट

वोडाफोन आईडिया को वित्त वर्ष 2020-21 की दिसंबर तिमाही में 4532 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ, जबकि राजस्व में मामूली इजाफा हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2021 पर 11:57 PM
VI Q3 Results: वोडाफोन आईडिया को दिसंबर तिमाही में 4532 करोड़ रुपये का Net Loss, घाटे में इस वजह से आई गिरावट

72प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) को वित्त वर्ष 2020-21 की दिसंबर तिमाही में 4532 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ है। जबकि, इस दौरान कंपनी के राजस्व (Revenue) में मामूली इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर को सितंबर तिमाही में 7218.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। Q3 में वोडाफोन आईडिया के घाटे में यह कमी इंडस टावर्स (Indus Towers) में अपनी 11.5% हिस्सेदारी 2118.9 करोड़ रुपये में बेचने के कारण आई है। Indus Towers भारती इंफ्राटेल के साथ मर्ज हो गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

दिसंबर तिमाही में वोडाफोन आईडिया को प्रति यूजर से प्राप्त रेवेन्यू यानी ARPU में सुधार आया है और यह प्रति यूजर 121 रुपये हो गया है, जबकि सिंतबर तिमाही में यह 109 रुपये ही था। साथ ही कंपनी को टैक्स और इंटरेस्ट चुकाने से पहले यानी EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 3.2% बढ़कर 4286.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी के ऑररेटिंग मार्जिन 80 बेसिस प्वाइंट सुधरकर 39.3% पर पहुंच गया। खर्च में कटौती के उपायों और रेवेन्यू बढ़ने से कंपनी के EBITDA में सुधार हुआ है।

इतना रहा कंपनी का रेवेन्यू

Vodafone Idea का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 1% बढ़कर 10.894 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने कहा कि उसके रेवेन्यू में बढ़ोतरी नए 4G कनेक्शन बढ़ने और सर्विस क्वालिटी में सुधार के कारण आया है। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डेट और इक्विटी के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरू दे दी है। कंपनी ने इससे पहले 4000 करोड़ रुपये कॉस्ट सेविंग का टार्गेट तय किया था, जिसमें कंपनी को दिसंबर तिमाही में 50% टार्गेट अचिव करने में सफलता मिली है। हालांकि, Q3 में कंपनी का सब्सक्राइबर बेस 20 लाख कम होकर 26.98 करोड़ रह गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें