जल्द सभी कैटेगरी टायर के दाम बढ़ाएंगे, 5 साल में मार्केट लीडर बनने का है टारगेट - सिएट के MD & CEO अर्नब बनर्जी

सिएट के MD & CEO अर्नब बनर्जी ने कहा कि Q4 में मार्जिन Q3 के स्तर पर रहेंगे। मार्जिन सुधारने के लिए लागत घटाने पर फोकस भी कर रहे हैं। प्रीमियम प्रोडक्ट और एक्सपोर्ट बढ़ने से फायदा होने की संभावना है। Q3 में दाम बढ़ाने का फायदा कंपनी को Q4 में मिलेगा। कंपनी को अभी और कीमतें बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम जल्द सभी कैटेगरी टायर के दाम बढ़ाएंगे

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ceat Tyre इस समय टू-व्हीलर टायर रिप्लेसमेंट में मार्केट लीडर है। अर्नब बनर्जी ने कहा कि 4-व्हीलर में 5 साल में मार्केट लीडर बनने पर हमारा फोकस है

CEAT Share Price: बाजार में आज ऑटो और IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी के दोनों सेक्टरोल इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट मजबूत नजर आये। आज HCL टेक 2 परसेंट ऊपर, TCS, इ्ंफोसिस में भी खरीदारी देखने को मिली। वहीं निफ्टी के टाप-5 गेनर में बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स शामिल रहे। ऑटो के साथ ही आज टायर स्टॉक में भी एक्शन देखने को मिला। अपोलो टायर आधा परसेंट की गिरावट पर दिखे। वहीं सिएट टायर के स्टॉक आज 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आये। वहीं हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए सिएट के MD & CEO अर्नब बनर्जी ने कहा कि महंगे कच्चे माल से Q4 में भी मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। ऐसा का कहना है। खास बातचीत में उन्होंने कहा की मार्जिन में सुधार के लिए प्रोडक्ट दाम में बढ़ोतरी करनी होगी।

सभी कैटेगरी टायर के दाम बढ़ेंगे

अर्नब बनर्जी ने सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता कुमार संजय से बात करते हुए कहा कि Q4 में मार्जिन Q3 के स्तर पर रहेंगे। फिलहाल कच्चे माल के दाम स्थिर बने हुए हैं। Q3 में दाम बढ़ाने का फायदा कंपनी को Q4 में मिलेगा। कंपनी को अभी और कीमतें बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम जल्द सभी कैटेगरी टायर के दाम बढ़ाएंगे। मार्जिन सुधारने के लिए लागत घटाने पर फोकस भी कर रहे हैं। प्रीमियम प्रोडक्ट और एक्सपोर्ट बढ़ने से फायदा होने की संभावना है।


10% से ज्यादा रिटर्न सिर्फ 3 दिनों में, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

5 साल में मार्केट लीडर बनने का लक्ष्य

कंपनी के आगे के प्लान पर बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस समय रिप्लेसमेंट टायर में कंपिटिशन काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है। वहीं ट्रक, बस रेडियल टायर में मार्केट शेयर थोड़ा बढ़ा है। इस समय टू-व्हीलर टायर रिप्लेसमेंट में कंपनी मार्केट लीडर है। 4-व्हीलर में 5 साल में मार्केट लीडर बनने पर हमारा फोकस है।

नहीं रुकेगी कैपेक्स प्रक्रिया

कंपनी की कैपेक्स योजना पर प्रकाश डालते हुए अर्नब बनर्जी ने कहा कि कंपनी की कैपेक्स की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने FY24 में 850 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया। वहीं FY25 में 1050 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया है। इसके आगे FY26 में भी कंपनी की 1000-1200 करोड़ रुपये कैपेक्स की योजना है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।