Get App

Yes Bank को डिश टीवी में संदेहास्पद निवेश की आशंका, जानिए क्या है पूरा मामला

Yes Bank ने कुछ दिनों पहले ही डिश टीवी बोर्ड से 5 सदस्यों को हटाने की मांग की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 10:29 PM
Yes Bank को डिश टीवी में संदेहास्पद निवेश की आशंका, जानिए क्या है पूरा मामला

Yes Bank और डिश टीवी के विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। CNBC-TV18 के मुताबिक, Yes Bank ने आशंका जाहिर की है कि डिश टीवी में कुछ "संदेहास्पद" निवेश हुए हैं। हमारे ग्रुप के टीवी चैनल ने बताया है कि Yes Bank को यह शक है कि डिश टीवी में कुछ ऐसे ट्रांजैक्शन हुए हैं जिनकी जानकारी छिपाई गई है। Yes Bank इस मामले में अब फॉरेंसिक ऑडिट कराना चाहता है।

Yes Bank को जिस इनवेस्टमेंट पर शक है वह OTT प्लेटफॉर्म Wathdo में डिश टीवी के1378 करोड़ रुपए के निवेश को लेकर है।

Yes Bank ने CNBC-TV18 को बताया था कि जो चीजें पहले से ही सार्वजनिक मंच पर हैं वह उनके बारे में कोई बयान नहीं देगा।

Yes Bank की डिश टीवी में हिस्सेदारी है। हाल ही में बैंक ने डिश टीवी के डायरेक्टर्स और मैनेजिंग डायरेक्टर्स को हटाने के लिए नोटिस भेजा था। इस नोटिस में Yes Bank ने कहा था कि डिश टीवी का बोर्ड कॉरपोरेट गवर्नेंस का पालन नहीं कर रहा है।

Yes Bank चाहता है कि डिश टीवी के सदस्यीय बोर्ड में से 5 सदस्यों को हटा दिया जाए। इनमें डॉक्टर रश्मी अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अशोक मथाई कुरियन और भगवान दास नारंग के साथ मैनेजिंग डायरेक्टर जवाहर लाल गोयल शामिल हैं। गोयल सुभाष चंद्रा के छोटे भाई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें