Airlines Fare Increase: 1 अप्रैल से अगर आप हवाई सफर के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो एक बार अपनी जेब पर भी नजर डाल लीजिएगा। अगर आपकी जेब इजाजत दे तभी टिकट बुक कराएं। दरअसल 1 अप्रैल से एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस (Airport Security Fee) में बढ़ोतरी के चलते आपके हवाई टिकट महंगा हो सकता है।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए किया जाता है। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने घरेलू हवाई यात्रा के लिए यात्रियों पर 40 रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये चुकाना होगा।

अब घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के नाम पर 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। DGCA से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल से ये नए नियम लागू होने वाले हैं। यह फीस हर किसी से वसूली जाती है। इसमें सिर्फ 2 साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर और डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू मेम्बर्स से नहीं वसूले जाते हैं।

इसके साथ ही पहली फ्लाइट के 24 घंटे के भीतर अगर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट पकडना हो तो इसमें भी यात्रियों से एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस नहीं वसूली जाती है। एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। पहले 160 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 5.20 डॉलर किया गया था।

कोरोना महामारी की वजह से देश में अभी तक हवाई सफर में अभी पूरी तरह से छूट नहीं दी गई है। खासकर, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अभी कोरोना वायरस के पहले की तरह नॉर्मल नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इन पाबंदियों के बीच DGCA ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।