Bank Holidays in October: जानिए दशहरा और दिवाली के बीच कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October: नवरात्रि की वजह से 12 अक्टूबर से 12 दिन तक बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Oct 14, 2021 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement

Bank Holidays in October: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कई जगह छुट्टियां भी रहती हैं। इन छुट्टियों में बैंक भी बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपका कुछ काम बैंक से जुड़ा हुआ है, तो यह खबर जरूर पढ़ लें।

कहीं ऐसा ना हो कि त्योहारी मौसम में आप बैंक जाएं और वहां आपको बैंक में ताला लटका मिले। वैसे भी देश में नवरात्रि की वजह से 12 अक्टूबर से कुल 12 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों में छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का काम जारी रहेगा और आप कहीं भी ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं।

PNB का फेस्टिव ऑफर: गोल्ड लोन पर ब्याज दरें 1.45% घटाई, होम लोन और कार लोन पर भी दी छूट

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। बता दें कि अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा, नवरात्रि, और दशहरा जैसे कई त्योहार हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट होगी।

देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October 12:  दुर्गा पूजा की महासप्तमी होने की वजह से अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।


October 13: दुर्गा पूजा की महा अष्टमी होने के चलते अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

October 14: दुर्गा पूजा की महानवमी होने के चलते अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

October 15: दशहरा होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस दिन इम्फाल और शिमला के बैंक खुले रहेंगे।

डिश टीवी ने YES बैंक की मांग पर EGM बुलाने से किया इनकार

October 16: दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

October 17: रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

October 18: काटी बिहू के कारण गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे।

October 19: मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलाद या मिलाद-ए-शरीफ मनाया जाता है। इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे।

October 22: ईद-ए-मिलाद के बाद का पहला जुम्मा होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

October 23: चौथे शनिवार की वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

October 24: रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

October 26: इस दिन परिग्रहण दिवस (Accession Day) के चलते जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

October 31: रविवार की छुट्टी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।