केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नौ राज्यों केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पोल्ट्री पक्षियों (Poultry Birds) में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही अब 12 से ज्यादा राज्यों मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कौवें, प्रवासी और जंगली पक्षियों में एवियन इंफ्लुएंजा (Avian Influenza) के बारे में बताया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 22 जनवरी तक, 9 राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में पोल्ट्री बर्ड्स और 12 राज्यों (मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और पंजाब) में में कौवा, प्रवासी और जंगली पक्षियों में एवियन इंफ्लुएंजा के प्रकोप की पुष्टि की गई है।

भारत में बर्ड फ्लू की स्थिति:

- उत्तराखंड के अल्मोड़ा (आरकेपुरा, हवालबाग) और गुजरात के सोमनाथ (डोलसा, कोडिनार)  जिले से पोल्ट्री के सैंपल्स में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

-  जम्मू और कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, बडगाम और पुलकामा में कौवों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

- राजस्थान के अलवर जिले से ले लिए गए कौवों के सैंपल एवियन इन्फ्लुएंजा के लिए नेगेटिव पाए गए हैं।

- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के प्रभावित एपीसेंटर में नियंत्रण, साफ-सफाई और डिसइंफेक्टेंट का काम चल रहा है।

- भी राज्य पशुपालन विभाग को हर रोज राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों की तरफ से अपनाए गए नियंत्रण उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो एवियन इंफ्लुएंजा 2021 की तैयारी, नियंत्रण कार्य योजना के आधार पर हैं।

- इसके अलावा विभाग ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित दूसरे प्लेटफार्मों के माध्यम से एवियन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।