वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2021-22 के लिए केंद्रीय बजट (Budget 2021) पेश कर दिया है। अपने भाषण में, वित्त मंत्री ने कई चीजों पर सीमा शुल्क (Custom Duty) में बढ़ोतरी और कमी की घोषणा की है। इसके चलते उन सभी चीजों के दामों पर भी फर्क पड़ा है। यहां पढ़ें कि आज के बजट के बाद किन चीजों के दाम बढ़ जाएंगे और किन चीजों के दाम घटेंगे।
बजट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इकोनॉमी (Economy) में तेजी लाने पर जोर दिया है। वहीं इंफ्रा पर खास फोकस रखना जरूरी है। इकोनॉमी में सुधार लाने के लिए इंफ्रा पर बड़े खर्च का फैसला लिया है।
ये होगा महंगा:
- मोबाइल फोन के पार्ट और पॉवर बैंक
- सोलर पैनल और इनवर्टर
- सोलर लालटेन
- ऑटो पार्ट्स
- कपास (Cotton)
- कच्चा रेशम और रेशम का धागा
- झींगा चारा
- पेट्रोल
- डीजल
- स्टील के पेंच
- प्लास्टिक बिल्डरवेयर
ये होगा सस्ता:
- सोना और चांदी
- स्टेनलेस स्टील
- नायलॉन के कपड़े
- कच्चा ताड़ का तेल (Palm Oil)
- लोहा
- तांबे की वस्तु
- बिजली
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।