धान के खरीद की तारीख 10 दिन आगे बढ़ाने वाली हरियाणा और केंद्र सरकार ने किसानों के प्रदर्शन के बाद अपना फैसला वापस ले लिया है। केंद्र ने पंजाब और हरियाणा के किसानों की तत्काल धान खरीद शुरू करने की मांग मान ली है। सरकार ने बताया कि धान की खरीद अब 11 अक्टूबर की जगह कल से यानी की रविवार से शुरू हो जाएगी। इस बयान के बाद किसानों ने भी शनिवार को जारी अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है।
इससे पहले सरकार ने धान की खरीद की तारीख बढ़ाकर 11 अक्टूबर करने का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन का आह्रान किया था। इसके बाद हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा में किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों के घरों का घेराव किया। कई जगह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
IMF ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया आगाह, बताया कैसे हो सकता वर्चुअल करेंसी से नुकसान
किसानों की नाराजगी को देखते रहुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से मुलाकात की, जिसके बाद धान खरीद शुरू करने का फैसला लिया गया।
अश्विनी चौबे से दिल्ली में मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, "खरीफ फसलों की खरीद शुरू हो रही है। धान की खरीद पहले 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला था, जिसे मॉनसून में देरी की वजह से 11 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला किया गया था। हालांकि आज मैंने खाद्य राज्य मंत्री से मुलाकात की, जिससे बाद कल (3 अक्टूबर) से धान खरीद शुरू करने का फैसला किया गया है।"
Top Gainer Stocks: इन 5 ए-लिस्टेड शेयरों के नाम रहा सितंबर महीना, दिया 95% तक का रिटर्न
किसानों को यह भी डर था कि अगर समय पर मंडी में खरीदारी शुरू नहीं होगी तो उन्हें MSP से कम कीमत में प्राइवेट हाथों में बेचना पड़ सकता है क्योंकि अधिकतर किसानों के पास धान को स्टोर करने की सुविधा नहीं है।