हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे पहली से तीसरी क्लास के स्कूल, जानिए पूरी गाइडलाइंस

कक्षा 1 से 3 के छात्रों को स्कूल आने के लिए अपने माता-पिता से अनुमति लेना जरूरी होगा

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 5:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद पाबंदियों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। कोरोना का कहर कम होने के बाद ज्यादातर राज्यों में ऊपरी कक्षा के स्कूल खोले जा चुके हैं।

इस बीच हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति तभी दी जाएगी जब उनके पास अपने माता-पिता की लिखित अनुमति होगी।

इसके साथ ही ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेंगी। यह छात्रों पर निर्भर होगा कि वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे।

Delhi Schools Reopening: लंच ब्रेक के अलग-अलग समय से लेकर क्वारंटीन रूम बनाने तक, जानें सभी नियम

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर (Kanwar Pal Gurjar) ने कहा, हम 20 सितंबर से पहली कक्षा से तीसरी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने जा रहे हैं। बच्चों को कक्षा में बैठने की अनुमति तब मिलेगी जब उनके पास माता-पिता से लिखित तौर पर स्कूल आने की अनुमति होगी। मंत्री ने आगे कहा कि अब तक राज्य के करीब 70 फीसदी शिक्षकों का वैक्सीनेशन हो गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा लेने का विकल्प होगा।

 


बता दें कि हरियाणा सरकार ने कक्षा 4 से 12वीं तक स्कूल पहले ही खोल दिए थे। कक्षा 4 और 5 के स्कूल 1 सितंबर से खुल गए थे , जबकि कक्षा 6 से 12 कक्षाएं जुलाई में शुरू कर दी गईं थी।

जानिए क्या है गाइडलाइंस

पिछले महीने जारी सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक, सिर्फ एक छात्र को एक डेस्क में बैठने की अनुमति है। छात्रों को अपना भोजन और पढ़ाई लिखाई के सामान को शेयर करने पर पाबंदी लगाई गई है।

छात्रों के स्कूल में प्रवेश करते समय थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और हैंडसैनिटाइजेशन करना होगा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके लिए दो छात्रों के बीच की दूरी कम से कम 6 फीट रखा जाएगा।

छात्रों के मास्क लगाना जरूरी होगा। अगर कोई छात्र मास्क नहीं पहने है तो उसे मास्क मुहैया कराया जाएगा।

Punjab: Covid-19 वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा

हरियाणा में कोरोना की स्थिति

हरियाणा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये, जबकि इस महामारी से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7,70,688 पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 9,808 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।   


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।