Jammu-Kashmir: गृहमंत्री अमित शाह की रैली आज, आतकंवाद और पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

अमित शाह आज अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्‍मू में एक रैली के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे

अपडेटेड Oct 24, 2021 पर 5:07 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिन की यात्रा पर हैं। शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पहुंच चुके थे। गृहमंत्री अमित शाह आज अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्‍मू में एक रैली के जरिए पाकिस्‍तान और आतंकवाद को कड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं।

अपनी रैली के दौरान शाह नए जम्‍मू की तस्‍वीर पेश करेंगे और दुनिया को आर्टिकल 370 के हटने के बाद घाटी की बदली स्थिति से रूबरू कराएंगे।

अपनी रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक ओर जहां घाटी में तेजी से चल रही विकास योजनाओं के बारे में बताएंगे, वहीं पाकिस्‍तान प्रयोजित आतंकवाद पर पड़ोसी देश को कड़ा संदेश भी देंगे। जम्‍मू-कश्‍मीर से विशेष राज्‍य का दर्जा खत्‍म करने के बाद पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर पहुंचे शाह घाटी के युवाओं, महिलाओं, शरणार्थियों और किसानों को ये विश्‍वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि सरका उनके साथ हमेशा खड़ी है।

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज सुबह 11:30 जम्मू यूनिवर्सिटी के जोरावर ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित करेंगे। पहले ये रैली जम्मू के भगवती नगर ग्राउंड में होनी थी लेकिन बारिश और खराब मौसम के चलते रैली की जगह को बदल दिया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से चंद किलोमीटर दूर जम्मू में आज अमित शाह की रैली से कई संदेश देने की तैयारी है। अमित शाह नए जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पेश करने के साथ देश-दुनिया को अनुच्छेद 370 का सच भी बताएंगे।

Amit Shah Kashmir Visit: घाटी के पलहे दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री, कट्टरवाद और आतंकवाद के खतरे पर मांगा जवाब

जम्मू-कश्मीर को सौगात की उम्मीद


जानकारों का कहना है कि अमित शाह के पहले दौरे से जम्मू के लोगों को खासी उम्मीदें भी हैं। युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मुहैया कराने के साथ ही शरणार्थियों को आर्थिक सहायता वितरण में तेजी की आस है। बॉर्डर में लोगों को गोलाबारी के दौरान सुरक्षित ठिकाने के लिए पांच मरला जमीन की घोषणा की भी उम्मीद है। इन लोगों को आस है कि सभा के दौरान अमित शाह कुछ मांगों को लेकर घोषणा भी कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।