कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,438 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 679 लोगों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 83,777 हो गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 54,33,506 हो गई है। बता दें कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के बाद राज्य में लगातार डेली मामलों में गिरावट आ रही है।

राज्य में 24 घंटे के दौरान 52,898 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो गए। अभी महाराष्ट्र में 4,19,727 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अभी तक 49,27,480 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, राज्य की राजधानी मुंबई में भी डेली मामलों में काफी कमी आ रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 953 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की जान चली गई।

इस दौरान 2,258 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,90,889 हो गई है। इनमें से 6,41,598 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और शहर में फिलहाल 32,925 एक्टिव केस हैं। शहर में अब तक 14,352 लोगों की जान जा चुकी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.