महाराष्ट्र में तेल का एक टैंकर गुरुवार रात में सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गया, जिसके चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad highway) के एक जंक्शन और ठाणे शहर के बाहरी इलाके की अन्य प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया। हादसे में किसी के हताहत (casualty ) होने की खबर नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दमकल कर्मी (local firemen) और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पानी का छिड़काव किया और तेल को साफ करने के लिए रेत (sand) का इस्तेमाल किया।
ठाणे महानगर पालिका (Thane Municipal Corporation) के Regional Disaster Management Cell (RDMC) के चीफ संतोष कदम (Santosh Kadam) के मुताबिक, टैंकर गुजरात से ठाणे के शिलफाटा जा रहा था, तभी वो शहर के घोड़बंदर रोड पर करीब 1.30 बजे डिवाइडर से टकरा गया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ तेल फैल गया।
लिहाजा इस हादसे के कारण घोड़बंदर रोड पर दोनों ओर और मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के जंक्शन पर जाम लग गया। कदम ने कहा कि हाईवे पर भीषण जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रशासन पूरी तरह से जाम को खत्म करने की कोशिश में जुटा हुआ है।