Mann ki Baat Live Updats: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।
Mann ki Baat Live Updats: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- 31 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरुर जुड़ें।
हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया है। मोदी ने आगे कहा कि अगले महीने 15 नवंबर को हमारे देश के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा भी कहा जाता है, इसका अर्थ धरती पिता होता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह अपनी संस्कृति, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया वो धरती आबा ही कर सकते थे।
पीएम मोदी ने मन बात कार्यक्रम के जरिए कहा कि भारत ने सदैव विश्व शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पहले ये धारणा बन गई थी कि सेना और पुलिस जैसी सेवा केवल पुरुषों के लिए ही होती है लेकिन आज ऐसा नहीं है। पुलिस अनुसंधान एऔर विकास ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
स्वच्छता पर जोर
पीएम मोदी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें। अभी दीपावली पर हम सब अपनी घर की साफ सफाई में तो जुटने ही वाले हैं। लेकिन इस दौरान हमें ध्यान रखना है कि हमारे घर के साथ हमारा आस-पड़ोस भी साफ रहें। उन्होंने कहा कि मैं जब स्वच्छता की बात करता हूं। तब कृपा कर के Single Use Plastic से मुक्ति की बात हमें कभी भी भूलना नहीं है। तो आइये, हम संकल्प लें कि स्वच्छ भारत अभियान के उत्साह को कम नहीं होने देंगे। हम सब मिलकर अपने देश को पूरी तरह स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छ रखेंगे।
स्थानीय लोगों से सामान खरीदने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि इतने त्योहार एक साथ होते हैं तो उनकी तैयारियां भी काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। आप सब भी अभी से खरीदारी की तैयारी करने में लगे होंगे। लेकिन आपको याद है न, खरीदारी मतलब Vocal For Local है। आप local खरीदेंगे तो आपका त्योहार भी रोशन होगा और किसी गरीब भाई-बहन, किसी कारीगर, किसी बुनकर के घर में भी रोशनी आएगी। मुझे पूरा भरोसा है जो मुहिम हम सबने मिलकर शुरू की है, इस बार त्योहारों में और भी मजबूत होगी।
ड्रोन पर पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम मोदी ने कहा कि पहले ड्रोन के सेक्टर में इतने नियम और प्रतिबंध लगाकर रखे गए थे कि इसकी असली क्षमता का इस्तेमाल भी संभव नहीं था। जिस तकनीक को अवसर के तौर देखा जाना चाहिए था, उसे संकट के तौर पर देखा गया। अगर आपको किसी भी काम के लिए ड्रोन उड़ाना है तो लाइसेंस और परमिशन का इतना झंझट होता था कि लोग ड्रोन के नाम से ही तौबा कर लेते थे। हमने तय किया कि इस माइंडसेट को बदला जाए और नए ट्रेंड को अपनाया जाए। इसलिए इस साल 25 अगस्त को देश नई ड्रोन नीति लाई गई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।