रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moodys) ने मंगलवार को भारत की सॉवरेन रेटिंग की पुष्टि की और अर्थव्यवस्था और फाइनेंशियल सिस्टम में गिरावट के जोखिम का हवाला देते हुए देश के आउटलुक को "नेगेटिव" से "स्टेबल" कर दिया। मूडीज की सॉवरेन रेटिंग "Baa3" है, जो कि सबसे लोएस्ट इन्वेस्टमेंट ग्रेड है, जो जंक स्टेटस से सिर्फ एक पायदान ऊपर है।
इसने बयान में कहा, "मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आज भारत सरकार की रेटिंग को लेकर आउटलुक को नेगेटिव से स्टेबल कर दिया है। देश की फॉरेन करेंसी और लोकल-करेंसी लॉन्ग टर्म जारीकर्ता रेटिंग और Baa3 पर लोकल-करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग की पुष्टि की।"
आउटलुक को स्टेबल में बदलने का निर्णय मूडीज के व्यू को दर्शाता है कि वास्तविक अर्थव्यवस्था और फाइनेंशियल सिस्टम के बीच नेगेटिव फीडबैक से डाउनसाइड रिस्क कम हो रहे हैं।
हाई कैपिटल कुशन और ज्यादा लिक्विडिटी के साथ, बैंक और नॉन-बैंक फाइनेंशियल संस्थान मूडीज के पहले अनुमान की तुलना में सॉवरेन के लिए बहुत कम जोखिम रखते हैं।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पिछले साल भारत की सॉवरेन रेटिंग को "Baa2" से घटाकर "Baa3" कर दिया था, ये कहते हुए कि कम विकास की निरंतर अवधि और बिगड़ती राजकोषीय स्थिति के जोखिमों को कम करने के लिए नीतियों को लागू करने में चुनौतियां होंगी। रेटिंग पर आउटलुक नेगेटिव रखा गया था।