प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वहां एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तैयारियों का खुद जायजा लिया। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान यहां जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति, 125 सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल और द्वीप राष्ट्र के बौद्ध तीर्थ यात्री यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सात हेक्टेयर के बड़वा फार्म से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

IPL 2021: IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर दिनेश कार्तिक को लगी फटकार, जानें क्या है पूरा मामला

इस दौरान भारत और बौद्ध देशों की मित्रता उड़ान भरती दिखाई देगी। बौद्ध देशों का प्रतिनिधिमंडल जब भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर कदम रखेगा, वैश्विक पर्यटन पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के विकास की नई इबारत लिखना शुरू करेगा।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों, बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों को कुशीनगर में रुक कर तैयारियों का जायजा लेने को कहा है।

सीएम योगी ने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान इस एयरपोर्ट पर जो पहला विमान उतरेगा, उससे श्रीलंका के राष्ट्रपति और श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचेगा। बैठक के दौरान कुशीनगर से सांसद विजय दुबे, देवरिया से सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा और अन्य विधायक भी मौजूद थे।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।