जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले की दूसरी बरसी (Pulwama Terror Attack Anniversary) के मौके पर आतंकियों की फिर से बड़ा विस्फोट करने की साजिश थी। इस साजिश को जम्मू पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने जम्मू में एक बस स्टैंड के पास रविवार को 7 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। इस मामले में आज शाम को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, IGP मुकेश सिंह, SSP जम्मू श्रीधर पाटिल प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू बस स्टैंड जहां से आज विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। pic.twitter.com/wf4chWbMKM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी जम्मू में बड़ा हमला करने का प्लान बना रहे है। इसके लिए विस्फोटक सामग्री शहर में लाया गया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बस स्टैंड इलाके से एक आतंकी को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू में बड़ा हमला करने के लिए आज ही का दिन चुना गया। ताकि लोगों में खौफ पैदा किया जा सके। बता दें कि आज के दिन ही पुलवामा में CRPF के काफिले पर दो साल पहले हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।