मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ चार्जशीट दायर किया जो अश्लील फिल्मों को बनाने और ऐप के जरिए पब्लिश करने के मामले में जेल में बंद है। 45 वर्षीय कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।
क्राइम ब्रांच ने मजिस्ट्रेट की एक अदालत में कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ लगभग 1,500 पेज का चार्जशीट दायर किया। 1500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम शामिल जिनका बयान लिया गया है। इस मामले पर शिल्पा शेट्टी का वो बयान सामने आया है, जो उन्होंने मुंबई पुलिस को पॉर्न मामले में पूछताछ के दौरान दिया है।
Gujarat: भूपेंद्र पटेल सरकार में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिली जगह
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया है कि वह अपने काम में बहुत बिजी थीं, उन्हें नहीं पता था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि राज कुंद्रा ने साल 2015 में वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Viaan industries Limited) की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ साल 2020 तक डायरेक्टर्स में शामिल थीं, लेकिन फिर में मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। शिल्पा ने आगे कहा कि मुझे Hotshots या Bollyfame ऐप्स के बारे में जानकारी नहीं है। मैं अपने काम में बहुत व्यस्त थी और इसलिए मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे।
पॉर्न मामले में गिरफ्तारी के बाद पति राज कुंद्रा से अलग होने की योजना बना रही हैं शिल्पा शेट्टी!
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस साल अप्रैल में इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ पहला चार्जशीट दायर किया था। कुंद्रा और थोर्प को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।
शिल्पा के पति पर ऐप्स के जरिए वेब सीरीज के नाम पर पॉर्न वीडियो रिलीज करने के आरोप लगे हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि राज कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड बनाई जिसने लंदन की केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के लिए हॉटशॉट्स ऐप खरीदी।
मुंबई पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि कुंद्रा ने हॉटशॉट्स के जरिए पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच 1.17 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। पुलिस ने आरोपी के कार्यालय पर छापों के दौरान 51 आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने का भी दावा किया।
इस बीच, शिल्पा शेट्टी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि वह बुधवार को कटड़ा पहुंची। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह दर्शन के लिए घोड़े पर बैठकर रवाना हो गईं। उन्होंने यात्रा के दौरान जय माता दी का जयकारा भी लगाया। अभिनेत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह दर्शन कर बेहद खुश हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
