भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां सात वर्ष के बाद वह टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद लिमिटेड ओवर की सीरीज भी होगी। इसके साथ ही मेन्स क्रिकेट टीम भी अपने WTC फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जून में इंग्लैंड जाएगी। हालांकि, 2 जून को इंग्लैंड रवाना होने से पहले दोनों टीमों को दो सप्ताह के क्वारनटाइन के लिए मुंबई में एकत्र होना है।
पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि मेन्स टीम को चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा और विमेन क्रिकेटर्स कमर्शियल फ्लाइट्स से पहुंचेंगी। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दोनों टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट्स से भेजेगा।
विमेन्स क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने यह भी बताया है कि मेन्स टीम के प्लेयर्स की तरह विमेन क्रिकेटर्स के लिए भी घर पर RT-PCR टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
विमेन्स टीम अपनी इंग्लैंड सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह 2006 के बाद से विमेन्स टीम का पहला टेस्ट मैच होगा।
इससे पहले मेन्स क्रिकेट टीम की तरह विमेन्स टीम को चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई न ले जाने की रिपोर्ट आने पर विवाद हुआ था। विमेन्स क्रिकेट टीम के लिए सुविधाओं की कमी का मुद्दा पहले भी उठता रहा है।
BCCI इसका आयोजन विदेश में कराने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।