15 अक्टूबर तक आ सकती है Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन, टेस्ट के अंतिम दौर में

के ZyCoV-D वैक्सीन की लगभग डेढ़ लाख डोज क्वालिटी टेस्ट पार कर चुके हैं

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) का नेशनल रोल आउट अब सिर्फ 2 हफ्ते दूर रह गया है। ZyCoV-D के अलग –अलग बैचों की हिमाचल प्रदेश के वैक्सीन टेस्टिंग लैब में अंतिम राउंड का क्वालिटी चेक चल रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए NTAGI के चेयरमैन NK अरोड़ा (NK Arora) ने कहा कि अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चलता रहा तो इस वैक्सीन को 15-16 अक्टूबर तक देश के वैक्सीनेश ड्राइव में शामिल कर लिया जाएगा।
 
इस मामले की जनकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित Central Drugs Laboratory में जाइडस कैडिला के ZyCoV-D  वैक्सीन की लगभग डेढ़ लाख डोज क्वालिटी टेस्ट पार कर चुके हैं। सरकार मौजूदा समय में इस वैक्सीन की कीमतों को कम करने के लिए वैक्सीन उत्पादकों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। 

आज से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन क्वारंटीन जरूरी, मानने होंगे ये नियम

इस वैकसीन के उत्पादन में इसका भाव भाव 1800-1900 रुपये प्रति डोज कोट किया है। सरकार का मानना है कि 3 डोज के लिए यह वैक्सीन बहुत महंगी है। सरकार इसकी कीमतें कम रखना चाहती है। बता दें कि ZyCoV-D पहली DNA आधारित निडल फ्री वैक्सीन है। इस वैक्सीन को लगाने के लिए एक खास अप्लीकेटर (applicator) की जरूरत होती है। जिसकी कीमत 35,000 रुपये के आसपास है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ जाती है।
 
तीन डोज वाली यह निडल फ्री वैकस्सीन अहमदाबाद की कंपनी जाइस कैडिला ने बनाई है। यह वैक्सीन plasmid DNA technology पर आधारित है। तीन डोज वाली इस वैक्सीन को लगाने के लिए हर वैक्सीन की डोज के बीच 28 दिन का गैप होना जरूरी है। यह भारत की पहली वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल बच्चों को दी जाएगी। 

भारत ने UK पर लगाए कड़े यात्रा प्रतिबंध, CoWIN सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं मिलने के बीच लिया फैसला
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।