वैक्सीनेशन ड्राइव में जल्द शामिल की जाएगी बच्चों के लिए Zydus Cadila की DNA वैक्सीन: केंद्र

दुनिया की पहली DNA-बेस्ड Covid-19 वैक्सीन, ZyCoV-D भारत में बच्चों के लिए अप्रूव्ड एकमात्र वैक्सीन है

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 8:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि Zydus Cadila की Covid-19 DNA वैक्सीन को जल्द ही देश के वैक्सीनेशन ड्राइव में जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन की कीमत वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे टीकों से अलग होगी और इसकी कीमत पर निर्माता के साथ बातचीत की जा रही है। ये जानकारी तब सामने आई, जब कुछ दिनों पहले ही न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट में कहा था कि भारत में 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी बच्चों का अक्टूबर से Covid-19 वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

दुनिया की पहली DNA-बेस्ड Covid-19 वैक्सीन, ZyCoV-D भारत में बच्चों के लिए अप्रूव्ड एकमात्र वैक्सीन है। ये तीन खुराक वाला टीका है, जिसे पहले जीरो डे, फिर 28वें दिन और फिर 56वें ​​दिन लगाया जाएगा।

ये एक निडिल फ्री वैक्सीन है, जिसे द फार्मा जेट, एक निडिल फ्री ऐप्लिकेटर - "ट्रोपिस" का इस्तेमाल करके लगाया जाएगा। इससे बिना किसी दर्द दुखन के इंट्राडर्मल वैक्सीन डिलीवरी होगी।

पिछले महीने, भारत के ड्रग्स कंट्रोलर ने Zydus Cadila के स्वदेशी रूप से विकसित निडिल-फ्री Covid-19 वैक्सीन, ZyCoV-D के इमरजेंसी इस्तेमाल (EUA) को मंजूरी दी थी, जिसे 12 से 18 साल तक के लोगों को लगाया जाना है।

भारत में कुल वैक्सीनेशन

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश की कुल 69% वयस्क आबादी को Covid-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है और 25% ने दोनों खुराक ली हैं। इसके अलावा, ग्रामीण/शहरी के रूप में टैग नहीं किए गए वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 67.4 लाख खुराक (लगभग 0.88%) लगाई गई हैं।


देश में Covid-19 की स्थिति

सरकार ने कहा कि 30 जिलों में 10% से ज्यादा वीकली Covid-19 पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया जा रहा है, जबकि देश भर के 18 जिले 5 से 10% के बीच दिखा रहे हैं। इसके अलावा, ये भी स्पष्ट किया कि भारत में किए जा रहे Covid-19 टेस्ट की संख्या में गिरावट नहीं आई है। सरकार ने कहा, "लगभग 15-16 लाख टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं।"

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, भूषण ने सभी से भीड़ से बचने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और त्योहारों के मौसम के रूप में फेस मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की। भूषण ने कहा, "Covid-19 उचित व्यवहार को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं।"

सरकार ने ये भी कहा कि भीड़ बढ़ने से Covid-19 फैलने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में गैर-जरूरी यात्रा से बचना ही समझदारी होगी। इसने कहा कि पिछले हफ्ते कुल Covid-19 मामलों में से 59.66% केरल से सामने आए और राज्य में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।