एलॉन मस्क की SpaceX ने 4 आम लोग पहली बार अंतरिक्ष गए, रचा इतिहास

इस फ्लाइट की कॉस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। इसके लिए बिलियनेयर जारेड इसाकमैन ने फंड दिया है

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

टेस्ला के फाउंडर एलॉन मस्क की अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी SpaceX पृथ्वी की कक्षा में केवल सिविलियन क्रू को भेजकर इतिहास बना दिया है। यह प्राइवेट स्पेस फ्लाइट की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा। "इंसपिरेशन 4" कही जा रही यह फ्लाइट गुरुवार को लॉन्च की गई। इसमें जाने वाले चार सदस्यों के क्रू ने फ्लाइट से पहले मस्क से मुलाकात की।

 मैग्मा फिनकॉर्प इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI ने 8 लोगों पर ट्रेडिंग करने से रोक लगाई

अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के साथ एक ड्रैगन कैप्सूल को लॉन्च किया गया। इसी जगह से अपोलो 11 मिशन ने चंद्रमा के अपने अभियान के लिए उड़ान भरी थी।

यह स्पेसशिप 575 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की तुलना में स्पेस में अधिक दूरी है। पृथ्वी का तीन दिनों तक चक्कर लगाने के बाद क्रू फ्लोरिडा के तट पर उतरा। क्रू के सभी सदस्य अमेरिकी हैं।

इस ट्रिप के लिए बिलियनेयर जारेड इसाकमैन ने फंड दिया है। हालांकि, SpaceX ने इसकी कॉस्ट की जानकारी नहीं दी है। यह लाखों डॉलर में होने का अनुमान है। इसमें इसाकमैन के साथ जाने वाले तीन अन्य सदस्यों का चयन एक कॉम्पिटिशन के जरिए किया गया था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।