Aadhaar Card Update: UIDAI ने लॉन्च किया Aadhaar Face RD ऐप, घर बैठे होंगे ये सभी काम

Aadhaar Card Update: UIDAI ने AadhaarFaceRd नाम का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कहीं से भी और किसी भी समय फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं

अपडेटेड May 14, 2024 पर 3:03 PM
अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी!

Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) ने एक ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम आधार फेस आरडी (Aadhaar Face RD) ऐप है। अब Aadhaar Card होल्डर्स अपनी पहचान फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए कन्फर्म कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप Face Authentication टेक्नोलॉजी की मदद से किसी पर्सन के फेस को लाइव कैप्चर Aadhaar ऑथेंटिकेशन के लिए करता है। इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

UIDAI ने ट्वीट कर दी जानकारी

UIDAI ने ट्वीट कर कहा है कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का यूज UIDAI RD ऐप के जरिए किया जा सकता है। इसका यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप्स के लिए किया जा सकता है। फेस ऑथेंटिकेशन का यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप जैसे जीवन प्रमाण (JeevanPraman), राशन डिस्ट्रीब्यूशन (PDS), CoWin वैक्सीनेशन ऐप, स्कॉलरशिप स्कीम, किसान कल्याण योजनाओं (FarmerWelfare schemes) के लिए किया जा सकता है। बता दें कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को UIDAI ने ही डेवलप किया है। UIDAI ने ट्वीट में एक वीडियो भी जारी किया है।


कैसे करें इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप से आधार होल्डर्स को अब आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर फिजिकल आइडेंटिफिकेशन के लिए आइरिस और फिंगरप्रिंट स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। इस वेरिफिकेशन से आधार होल्डर की रियल आइडेंटिटी को वैलिडेट किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD को डाउनलोड करना होगा। फिर ऐप पर बताए गए नियमों के अनुसार आगे बढ़ें। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपका फेस लाइट में होना चाहिए और आपका बैकग्राउंड क्लियर होना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।