अवध ओझा की कार का टायर दिनदहाड़े खोलकर ले गए चोर, वीडियो जारी कर AAP नेता ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद आप नेता अवध ओझा की कानून व्यस्था से नाराजगी वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। उनकी यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अवध ओझा ने सरकार पर अपराध रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अवध ओझा की कार के पहिये चोरी कर लिए गए हैं। अवध ओझा ने सोशल मीडिया के जरिये कार के पहियों के चोरी होने की खबर दी है। चोरों ने कार को ईंट पर खड़ी कर दी और पहिये लेकर चलते बने। उन्होंने बताया है कि ये घटना दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में हुई है। इस घटना को लेकर अवध ओझा ने नाराजगी जताई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल 

बता दें कि आप नेता अवध ओझा का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक कार को दिखाते हैं और उसकी हालत बताते हैं। वीडियो में अवझ ओझा ये कहते सुनाई देते हैं, ''ये हमारी विधानसभा पटपड़गंज है। मेन रोड के सामने दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति दिखाता हूं। नई गाड़ी पब्लिक प्लेस में खड़ी है और उसके चारे चक्के ले गए। सफाई के साथ ईंटे भी लगा दी गई हैं।''


अवध ओझा ने उठाए सवाल

वीडियो में अवध ओझा आगे कहते हैं कि अमृतकाल और रामराज्य में ऐसी घटना कैसे हो सकती है। वह भी दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर कोई इस घटना को अंजाम दे दे यह बहुत ही निंदनीय घटना है और चिंता का विषय है। यह बहुत बड़ी परेशानी का विषय है। इस बात की जवाबदेही होगी कि ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी और जनता को इससे कब राहत मिलेगी। यह वीडियो X पर तेजी से वायरल हो गया और पूरे देश से लोगों की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। कुछ लोग हैरान थे कि चोर इतने बेखौफ कैसे हो गए, तो कुछ ने भाजपा सरकार को घेरा और दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।