Get App

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शुरू किया नया बिजनेस, लॉन्च किया किड्स वियर ब्रांड Ed-a-Mamma

यह ब्रांड 2 से 14 साल के बच्चों को कम कीमत में अच्छे कपड़े उपलब्ध कराएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2020 पर 10:15 AM
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शुरू किया नया बिजनेस, लॉन्च किया किड्स वियर ब्रांड Ed-a-Mamma

बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब बिजनेस में हाथ आजमाने जा रही हैं। हाईवे और राजी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टिंग के अलावा दूसरी कारोबारी गतिविधियों में भी दिलचस्पी ले रही हैं। जी हां, आलिया ने फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस करना शुरू कर दिया है। कुछ स्टार्टअप्स में निवेश करने के बाद अब वह बच्चों के कपड़ों के बिजनेस में हाथ आजमाने जा रही हैं। आलिया ने एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) नामक खुद की एक कंपनी शुरू की है, जो बच्चे के कपड़ों का एक ब्रांड है। यह ब्रांड 2 से 14 साल के बच्चों को कम कीमत में अच्छे कपड़े उपलब्ध कराएगा।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका ऐलान किया है। उन्होंने बच्चों के कपड़ो की ऐसी रेंज बनाई है, जिसमें प्लास्टिक का कोई यूज नहीं होगा। मिंट के मुताबिक, ये कपड़े बच्चों को खेल-खेल में नेचर को सेफ करने की ट्रेनिंग भी देंगे। मिंट (Mint) के साथ टेलीफोन पर बातचीत में भट्ट ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ एक जेनेरिक फैशन लेबल लॉन्च करने के लिए रिसर्च कर रही थी, क्योंकि मुझे इसमें दिलचस्पी थी। आलिया ने कहा कि साथ ही हमें एहसास है कि पहले से ही बहुत सारे ब्रांड मौजूद हैं। क्या किसी और को इस आयु वर्ग के लिए एक और ब्रांड की आवश्यकता है?

उन्होंने बताया कि ये पूरी तरह से गैर-प्लास्टिक होगा। एड-ए-मम्मा को फिलहाल डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। Ed-a-mamma ब्रांड वर्तमान में 350 रुपये से शुरू होने वाली रेंज के साथ ऑनलाइन बेबीकेयर स्टोर FirstCry पर उपलब्ध है। अगले साल की शुरुआत में इसे Amazon और Flipkart जैसे मल्टी-ब्रांड ईटेलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी एक समर्पित ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च करेगी, जिसका अप्रैल 2021 में लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले आलिया ने लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका ( Nykaa) में अघोषित राशि (undisclosed amount) का निवेश किया था। आलिया ने Nykaa में एक वयक्तिगत निवेश (personal investment) किया है। निवेश के बाद वह कंपनी में प्रोफिट में हिस्सा ले सकती हैं।
हालांकि, उन्होंने कितना निवेश किया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। Nykaa की स्थापना 2012 में फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) ने की थी। फाल्गुनी केकेआर इंडिया के प्रमुख संजय नायर की पत्नी हैं। Nykaa ने महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन से कारोबार की शुरुआत की थी। अब कंपनी फैशन के विभिन्न उत्पाद भी पेश करती है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें