Get App

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

नौकरों ने सुशांत सिंह राजपूत का शव को पंखे से लटकते हुए देखा और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2020 पर 11:44 AM
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

काय पो छे, एम एस धोनी, केदारनाथ जैसी फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी करने वाले मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह 34 साल के थे। उनके नौकरों ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। लॉकडाउन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत अकेले रह रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है लेकिन अभी उसे आत्महत्या की कोई वजह नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी।

पटना से सुशांत सिंह राजपूत 2000 में दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU) में एडमिशन लिया लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा।

सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर की पिछले हफ्ते हुई मौत

सुशांत सिंह की एक्स  मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salin) की भी 8 जून को 12वें फ्लोर से गिरने से मौत हो गई थी। वह दादर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। 8 जून को वह अपने दोस्तों के साथ मलाड आईं। यह फ्लैट एक्टर रोहण राय का था। यहां कुल 6 दोस्त थे। डिनर के बाद वो ड्रिंक कर रहे थे। इसी बीच दिशा रात 1 बजे खिड़की के पास आईं और गिर गईं। पुलिस को इस मामले की जानकारी 2.25 AM पर दी गई थी। हालांकि पुलिस को इस मामले में किसी साजिश का अंदेशा नहीं था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें