Get App

दो फिल्में करने वाली 23 साल की जाह्नवी कपूर ने अमिताभ बच्चन के पड़ोस में खरीदा 39 करोड़ का घर

जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्मों में ही काम किया है जिनमें धड़क और गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2021 पर 5:50 PM
दो फिल्में करने वाली 23 साल की जाह्नवी कपूर ने अमिताभ बच्चन के पड़ोस में खरीदा 39 करोड़ का घर

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर एक खबर सामने आ रही है, जो काफी ज्यादा चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक सिर्फ दो फिल्में करने वाली जाह्नवी कपूर ने मुंबई के जुहू (Juhu Vile Parle Scheme) में 39 करोड़ रुपये का खुद का घर खरीद लिया है। यही कारण है कि 23 वर्षीय अभिनेत्री आज चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल 10 दिसंबर को एक्ट्रेस ने ये डील फाइनल की। यह एरिया शहर के सबसे शानदार आवासीय इलाकों में से एक माना जाता है। जाह्नवी ने जिस इलाके में घर लिया है वहां अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन और एकता कपूर जैसी हस्तियां रहती हैं।

बताया जा रहा है कि ये घर 4,144 स्कवायर फीट का है और इस अभिनेत्री ने इसके लिए 78 लाख स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया है। खबर के मुताबिक एक्ट्रेस के घर में तीन फ्लोर 14वीं, 15वीं और 16वीं हैं। खबर के मुताबिक घर के लिए एक्ट्रेस ने 78 लाख रूपए की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। खबरों के मुताबिक इस घर में 6 कारों की पार्किंग के लिए जगह है। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्मों में ही काम किया है जिनमें धड़क और गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल शामिल है।

जाह्नवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर लीड रोल में थे। इसके बाद जाह्नवी इसी साल नेटफ्लिक्स की फिल्म घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं। आखिरी बार जाह्नवी गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल में नजर आई थीं। लॉकडाउन की वजह से ये फिल्म बड़े पर्दे की जगह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी रूही अफ्जा में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस की लिस्ट में दोस्ताना 2 भी है। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें